• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

यूपी के पलाश से बने गुलाल की महक पहुंची सात समंदर पार

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
61
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के राज्य पुष्प पलाश से बने हर्बल रंग-गुलाल की महक सात समंदर पार अब विदेशों तक पहुंची है। यहां के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गये हर्बल रंग गुलाल से भारत के अलावा लंदन में भी होली खेली जाएगी।

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, चित्रकूट में लाल, हरा, बैंगनी, गुलाबी, रंग का हर्बल गुलाल और रंग तैयार कर रही हैं। इसकी मांग पूरे भारत के अलावा लंदन में भी है। जिसके लिए आर्डर तैयार करके भेज दिया गया है।

पलाश के पुष्पों से हर्बल गुलाल रंग तैयार करने वाली सोनभद्र भीम प्रेरणा समूह की कंचन ने बताया कि, “पलाश के पुष्पों को तोड़कर उसे एक दिन सुखाया जाता है। फिर पुष्प को पानी में दो घंटे उबालते है। यह रंग छोड़ देता है। इसके बाद इसमें अरारोड और पलाश के पानी का रंग मिला लेते हैं। फिर इसे फैलाकर सूखा लेते हैं। इससे हर्बल गुलाल तैयार हो जाता है। इसमें लागत बहुत कम आती है। इसमें आरारोड का पैसा लगता है। औसत 60 से 70 रुपए में यह तैयार हो जाता है। बजार में यह 150 से 200 के बीच में बड़े आराम से बिक जाता है। इसमें अच्छा मुनाफा होता है। हमारे साथ 11 महिलाएं इसे तैयार कर रही हैं। अभी तक हमारे ग्रुप ने 3 क्विंटल तैयार किया था। जो कि सोनभद्र जिले में ही बिक गया है।”

ग्रामीण आजीविका मिशन के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि, “होली में केमिकल रहित रंगों का प्रयोग हो। इसके लिए पलाश के फूलों से रंग और गुलाल तैयार कराया जा रहा है। जहां -जहां पलाश होता है। वहां के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस काम को अंजाम देने में लगी हुई हैं। खासकर सोनभद्र, मिजार्पुर जिले में इसके फूलों से गुलाल और रंग बनाया जा रहा है। अभी तक प्रदेश के 32 जनपदों में 4058 महिला समूहों द्वारा प्रतिदिन 5000 किलो हर्बल रंग और गुलाल तैयार किया जा रहा है, जिसका बिक्री मूल्य लगभग 7 लाख रुपए है।”

उन्होंने बताया कि, “इसके अलावा समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न जनपदों में हर्बल गुलाल हर्बल कलर एवं चिप्स, पापड़, गुझिया भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जनपदों में हर्बल कलर एवं गुलाल बनाने हेतु मिशन द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उत्पाद को बंेचने का एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। सोनभद्र के समूह द्वारा बनाए गए हर्बल कलर की मांग लंदन से भी आई है, जिसका ऑर्डर शीघ्र ही तैयार करके भेजा जा रहा है।”

पंडित सरोजकांत मिश्र कहते हैं कि, “पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इससे प्राप्त लकड़ी से दण्ड बनाकर द्विजों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाता है। परियोजना प्रबंधक आचार्य शेखर ने बताया कोरोना वायरस के दहशत के कारण होली पर लोग रंग-गुलाल खेलने से परहेज का मन बनाएं हुए हैं। ऐसे में पलाश के फूल की डिमांड बढ़ रही है। क्योंकि पलाश के फूल से बने रंग प्राकृतिक होते हैं और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। यूपी के सोनभद्र में पलाश के फूलों की मांग मध्य प्रदेष, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड के अलावा लंदन के लिए भी आर्डर बुक कर वहां भेजा गया है।”

आर्युवेदाचार्य डॉ. विजय सेठ ने बताया कि, “पलाश मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी है। इसके हर्बल रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। पलाश हमेशा त्वचा में निखार लाते हैं। यह एंटी वायरल और एंटी फंगल से बचाता है। यह प्रदूषण कम करता है। यह पेट के रोग में बहुत लाभकारी है। बस रंग बनाते समय इसमें केमिकल न मिलाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी।”

Previous Post

अब आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहूंगा : राहुल

Next Post

माधवन हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा, ‘रेंचों के बाद अब फरहान’

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

माधवन हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा, 'रेंचों के बाद अब फरहान'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
लखनऊ के आदेश पर वृंदावन में होटल कोषदा मंदाकिनी को प्राधिकरण ने किया सील

लखनऊ के आदेश पर वृंदावन में होटल कोषदा मंदाकिनी को प्राधिकरण ने किया सील

September 22, 2023
यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जारी,  मथुरा तहसील में तैनात जॉइंट मजिस्ट्रेट बने लखनऊ के सीडीओ

यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जारी, मथुरा तहसील में तैनात जॉइंट मजिस्ट्रेट बने लखनऊ के सीडीओ

September 30, 2023

मथुरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री की भतीजी मुन्ना भैया की पुत्री ने लगाई फांसी

September 13, 2021

योगी ने की बिहारी जी मन्दिर में पूजा अर्चना

3

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

1

1533 टोल फ्री फोन नंबर पर शिकायत नोट कराकर उठाए नगर निगम की सेवाओं का लाभ

1
भारत के टेक-इकोसिस्टम को बढ़ाने में एआई की क्षमता बहुत बड़ी है :  मोदी

भारत के टेक-इकोसिस्टम को बढ़ाने में एआई की क्षमता बहुत बड़ी है : मोदी

1
तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर मोदी बोले- आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ का विचार जीता

तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर मोदी बोले- आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ का विचार जीता

December 4, 2023
5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

December 4, 2023
बड़ी खबर : मथुरा में प्लास्टिक कारोबारी की पत्नी की हत्या से सनसनी

बड़ी खबर : मथुरा में प्लास्टिक कारोबारी की पत्नी की हत्या से सनसनी

December 3, 2023
मथुरा में टेंट कर्मी की हत्या करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

मथुरा में टेंट कर्मी की हत्या करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

December 3, 2023

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
1819936
Views Today : 4055

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved