नई दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रभावी मानी जाने वाली रूस की वैक्सीन स्पूतनिक भारत आ चुकी है। देश की जनता को इस वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार था। संभवत: एक हफ्ते में या सरकार द्वारा चलाए जाने वाले तीसरे टीकाकरण में यह वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। अभी इस वैक्सीन के दाम तय नहीं हुए हैं। भारत में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच रूस की स्पुतनिक वैक्सीन भारत पहुंच गई है। स्पुतनिक वैक्सीन के भारत आने से तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में तेजी देखने को मिलेगी। भारत में 18 से 44 साल के लोगों के लिए तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। तीसरे चरण के लिए भारी संख्या में लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
स्पूतनिक-वी वैक्सीन को गमालया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है। स्पूतनिक वी दो खुराक का टीका है। पहली खुराक लेने के बाद 21 वें दिन दूसरी खुराक लेनी होगी। टीका लेने के 28वें और 42वें दिन के बीच शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।