अलीगढ़। राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद अलीगढ़ का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को नुमाइश के कृष्णांजली नाट्यशाला में आयोजित सम्मेलन में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं पर पर विचार विमर्श किया गया। उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपर जिलाधिकारी (नगर) अमित कुमार भट्ट अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) विनीत मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) संजय मिश्रा, सदस्य कार्यकारिणी नुमाइश अशोक सक्सेना, संरक्षक आर के मिश्रा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजकुमार शम्मी ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा अलीगढ़ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें आर के मिश्रा संरक्षक, अनुप कुमार गुप्ता अध्यक्ष, हरीश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रभान सिंह उपाध्यक्ष, राजकुमार गौतम जिला मंत्री, शुकवीर सिंह संयुक्त मंत्री, राजकुमार कोषाध्यक्ष, आर डी शर्मा ऑडिटर चुने गये।
इस अवसर पर जिला मन्त्री राजकुमार गौतम ने 19 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें परिषद के कार्यालय, उपनिदेशक कोषागार कार्यालय की स्थापना, विभिन्न विभागों के सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का निराकरण, जीपीएफ सामूहिक बीमा, सेवापुस्तिका एवं एनपीएस के अभिलेखों का ठीक से रख-रखाव, कर्मचारियों के अवशेष देयकों का भुगतान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, जीजीआईसी के शिक्षकों को पंचम वेतन आयोग के एरियर का भुगतान, विद्युत विभाग के पारिवार पेंशनरों की समस्या का निराकरण डी एफ ओ (वन विभाग) अलीगढ़ से सम्बन्धित महेन्द्र सिंह वनरक्षक की समस्या का निराकरण, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के शस्त्र लाइसंसों का हस्तान्तरण उनके उत्तराधिकारी को कराने, रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए डी एम से आग्रह किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आर के मिश्रा संरक्षक ने की तथा संचालन राजकुमार गौतम मंत्री ने किया।
सम्मेलन में महेश पाठक अन्नत गिरि गोविन्द आर डी शर्मा महेन्द्र सिंह डी सी वार्ष्णेय डा उमेश कुमार शर्मा गोकुल सिहं देवराज सिंह मुन्नी लाल उपाध्याय रघुवीर सिंह अहवरन सिंह जगदीश प्रसाद बरमानन्द हरीश उपाध्याय महेश शर्मा श्यौदान सिंह इतेन्द्र शर्मा श्याम नारायण पाण्डे कमलेश शर्मा राम निवास भारद्धाज राजकुमार अनूप कुमार गुप्ता हर स्वरूप नितिन टण्डन नजर मौहम्मद कैलाश नीरेश शर्मा विजय गुप्ता परवीन बघेल मनोज रोतगी आदि उपस्थित रहे।