नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 57 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है। चौहान को विदिशा जिले के बुधनी से उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने इससे पहले तीन अलग-अलग सूचियों में 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है और अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सांसदों को उम्मीदवार बनाया है।
इस प्रकार भाजपा ने अब तक राज्य की कुल 230 में से 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिर से दतिया विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाएंगे। विश्वास सारंग एक बार फिर नरेला से उम्मीदवार बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर फिर से गोविंदपुरा से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जदगीश देवड़ा को मल्हारगढ़, अरविंद सिंह भदौरिया को अटेर, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, गोपाल भार्गव रेहली से और सागर से शैलेन्द्र जैन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी।
वर्ष 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में 109 सीटें जीती थीं।
कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के एक गुट के विद्रोह के चलते कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन से बाद में भाजपा सत्ता में लौटी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
मध्य प्रदेश में अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ क्षेत्रीय दल गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी का भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंकने को तैयार है और उसने अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
भाजपा की चौथी सूची के नाम
विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
अटेर डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया
ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाह
ग्वालियर प्रद्युमन सिंह तोमर
दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा
खरई भूपेंद्र सिंह
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
रेहली गोपाल भार्गव
नरयावली इंजी प्रदीप लारिया
सागर शैलेंद्र जैन
खरगापुर राहुल सिंह लोधी
मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी
पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह
रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह
सिरमौर दिव्यराज सिंह
मऊगंज प्रदीप पटेल
देवतालाब गिरीश गौतम
रीवा राजेंद्र शुक्ल
चुरहट शरदेंदु तिवारी
जयसिंहनगर मनीषा सिंह
जैतपुर जयसिंह मरावी
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह
मानपुर मीना सिंह मांडवे
विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक
मुडवारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल
पाटन अजय विश्नोई
जबलपुर छावनी अशोक रोहाणी
पनागर सुशील कुमार तिवारी
परसवाड़ा रामकिशोर कांवरे
सिवनी दिनेश मुनमुन राय
आमला योगेश पंडाग्रे
हरदा कमल पटेल
सोहागपुर विजयपाल सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी
सिलवानी रामपाल सिंह
सिंरौज उमाकांत शर्मा
बैरसिया विष्णु खत्री
नरेला विश्वास सारंग
गोविंदपुा कृष्णा गौर
हुजूर रामेश्वर शर्मा
बुधनी शिवराज सिंह चौहान
इछावर करण सिंह वर्मा
सीहोर सुदेश राय
देवास गायत्रीराजे पंवार
हाटपीपल्या मनोज चौधरी
खातेगांव आशीष शर्मा
हरसूद विजय शाह
बड़वानी प्रेमसिंह पटेल
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
इंदौर-2 रमेश मेंदोला
इंदौर-4 मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
सांवेर तुलसीराम सिलावट
उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव
रतलाम शहर चेतन्य काश्यप
मंदसौर यशपाल सिंह सिसौदिया
मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा
सुवासरा हरदीप सिंह डंग
जावद ओमप्रकाश सखलेचा