लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 19 जनपदों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। मथुरा में जिला अध्यक्ष के रूप में निर्भय पांडेय तथा मथुरा महानगर के अध्यक्ष के रूप में घनश्याम लोधी का नाम घोषित किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार ब्रज क्षेत्र के आगरा महानगर के जिला अध्यक्ष भानु महाजन आगरा जिला के अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा फिरोजाबाद महानगर राकेश शंखवार फिरोजाबाद जिला उदय प्रताप सिंह एटा संदीप जैन अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा अलीगढ़ जिला कृष्णपाल सिंह लाला हाथरस शरद महेश्वरी मैनपुरी राहुल चतुर्वेदी कासगंज केपी सिंह बरेली महानगर अधीर सक्सेना बरेली जिला पवन शर्मा आंवला आदेश प्रताप सिंह बदायूं राजीव गुप्ता शाह जापुर महानगर श्रीमती शिल्पी गुप्ता शहाजापुर जिला के सी मिश्रा पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।