नई दिल्ली। भारत में लगातार छठे दिन 3 लाख से अधिक कोविड मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,23,144 कोविड मामले और 2,771 मौतें हुई है। अब तक के कुल मामले 1,76,36,307 और रिकवरी 1,45,56,209 हैं, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 1,97,894 हो गया है।
देश भर में कुल टीकाकरण सोमवार तक 14.5 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके अलावा, देश में सोमवार को एक ही दिन में 31 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 14,50,85,911 खुराकें प्रशासित कर दी गई हैं।
इनमें 93,23,439 हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है और 60,59,065 स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 1,21,00,254 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक और 64,11,024 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45 से 60 वर्ष तक के 4,92,77,949 लोगों को वैक्सीन की पहली और इसी उम्र सीमा के 26,78,151 को दूसरी खुराक मिल चुकी है। 60 साल से अधिक उम्र के 5,05,37,922 को पहली और 86,98,107 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।
15 अप्रैल से भारत में रोजाना 2 लाख से अधिक नए कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं।
भारत के सबसे ज्यादा कोरोना मामले वाले पांच राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली शामिल हैं।