कासगंज, (राजपथ मथुरा ब्यूरो/वेबवार्ता)। उत्तर प्रदेश में कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा का कारोना से निधन हो गया। उनका इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन सोमवार रात उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीमा वर्मा ने आठ दिन पहले जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
रविवार को उनकी हालत बिगडऩे लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 39 पर पहुंच गया। इस पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उनमें कोई सुधार नहीं हुआ और कल देर रात उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले तक जिले में ड्यूटी कर रहे थे। पंचायत चुनाव की व्यवस्थाएं भी देख रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक का बेटा भी कोरोना संक्रमित है। मथुरा में भी ये अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके है।