– गोवर्धन ब्लॉक के ब्राह्मणों को जोड़ने एवं सदैव हित में काम किया जाएगा
कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित हिमांशु शर्मा ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग जतीपुरा निवासी विष्णु उपाध्याय समाजसेवी को गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनित कर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित हिमांशु शर्मा ने बताया कि सामाजिक प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय ने सन 1939 में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की स्थापना कर एक नए आंदोलन को सूत्रपात किया। उस समय से अबतक अनेक ब्राह्मण बंधु अपनी योग्यता के आधार पर इस कार्य को पूर्ण करने लिए जुड़ चुके है। मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु उपाध्याय समाजसेवी ने बताया वह ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संघर्षशील रहते हुए बखूबी निभाएंगे।