• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home लेख/सम सामयिकी

चौंकाऊ एग्जिट पोल

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in लेख/सम सामयिकी
0
चौंकाऊ एग्जिट पोल

एग्जिट पोल

0
SHARES
136
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पांच राज्यों-मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम-में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। अब 3 दिसंबर को जनादेश सार्वजनिक किए जाएंगे, लेकिन मतदान के बाद एग्जिट पोल के अनुमान चौंका देने वाले हैं। हालांकि विभिन्न अनुमानों में विरोधाभास हैं। निष्कर्ष भी विभाजित हैं, लेकिन एक चुनावी रुझान स्पष्ट हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधनों का असर कहीं 20 फीसदी के करीब है, तो किसी राज्य में 5 फीसदी का अनुमान लगाया गया है। प्रधानमंत्री के चेहरे और संबोधन से भाजपा को अब भी वोट मिल रहे हैं, यह निश्चित लगता है। एग्जिट पोल की परंपरा भारत में नहीं थी। यह चुनावी मूल्यांकन की पश्चिमी पद्धति है, लेकिन वहां काफी सटीक साबित होती रही है। हमारे देश में भी कुछ चुनावी अनुमान 65 फीसदी से 95 फीसदी तक सही रहे हैं, लिहाजा एग्जिट पोल को नकारा नहीं जा सकता। बहरहाल सबसे चौंकाऊ अनुमान तेलंगाना के हैं, जहां बीते 10 साल से सत्तारूढ़ रहे चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी बीआरएस की विदाई का वक्त आ गया लगता है। एग्जिट पोल में वे पिछड़ते लग रहे हैं और कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने की संभावनाएं सर्वाधिक हैं। यदि ऐसा होता है, तो कांग्रेस के पुनरोत्थान का अध्याय शुरू हो सकता है। तेलंगाना का ‘सहोदर राज्य’ आंध्रप्रदेश है, जहां आज भी कांग्रेस का काडर शेष है। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस सत्तारूढ़ है और तमिलनाडु में सरकार का एक घटक है। केरल में प्रमुख विपक्षी दल है, जिसके लोकसभा सांसद सर्वाधिक हैं। यदि कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीर प्रयास किए, तो पार्टी दक्षिण भारत से ‘चुनावी ताकत’ बनकर उभर सकती है। यह भाजपा के लिए प्रत्यक्ष चुनौती है।

बहरहाल दूसरा चौंका देने वाला अनुमान राजस्थान के संदर्भ में सामने आया है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े विभाजित और विभिन्न हैं, लेकिन अनुमान ऐसे हैं कि उस राज्य में कांग्रेस ‘सत्ता का रिवाज’ बदलती लग रही है। कांग्रेस की गारंटियां कारगर और सार्थक होती लग रही हैं। कुछ पोल भाजपा के बहुमत के प्रति आश्वस्त लग रहे हैं, लेकिन कुल मिला कर कांग्रेस और भाजपा के बीच बेहद कड़ी टक्कर लगती है, लेकिन ज्यादा फायदा कांग्रेस के पक्ष में झुक रहा है। यदि कांग्रेस को ही जनादेश मिलता है, तो बीते 30 सालों का रिवाज बदल जाएगा। राजस्थान में 1993 से हर पांच साल के बाद सत्ता बदलती रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में 15-16 जनसभाओं को संबोधित किया था और राजधानी जयपुर में बड़ा लंबा और जनसमर्थन वाला रोड शो भी किया था, लिहाजा रिवाज बदलता है, तो यह लोकसभा चुनाव के लिए भी सुखद संकेत नहीं है। 2019 के आम चुनाव में राज्य की सभी 25 संसदीय सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते थे। कमोबेश अब कांग्रेस उस ‘शून्य’ वाली स्थिति से उबरती लगती है। बहरहाल तीसरा आश्चर्य मध्यप्रदेश के संदर्भ में सामने आया है। वहां के अनुमान हैं कि करीब 18 साल की सत्ता के बावजूद भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रख सकती है। यह भाजपा की 2003 के बाद 5वीं सरकार होगी। बीच में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार 15 माह के लिए बनी थी। अलबत्ता भाजपा की ही निरंतर सत्ता रही है, राजस्थान और मप्र में मुख्यमंत्री वही राजनेता रहेंगे अथवा चेहरे बदले जाएंगे, एग्जिट पोल में इनका उल्लेख नहीं है। अब तीन दिसंबर की प्रतीक्षा है।

Tags: #exit poll result
Previous Post

अब 3 नहीं 4 दिसंबर को होगी मिजोरम में वोटों की गिनती; EC ने इस वजह से बदली मतगणना की तारीख

Next Post

नींद में बड़बड़ाना, जानें कारण और इलाज

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
नींद में बड़बड़ाना, जानें कारण और इलाज

नींद में बड़बड़ाना, जानें कारण और इलाज

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

23597

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

10235

राया में किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

5188

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

5115
टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 मौत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने जताया दुख

टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 मौत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने जताया दुख

July 8, 2025
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया SEBI को कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया SEBI को कमजोर करने का आरोप

July 8, 2025
विप्रा ने की मुड़िया पूनो मेला के लिए जोरदार व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा विशेष ध्यान

विप्रा ने की मुड़िया पूनो मेला के लिए जोरदार व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा विशेष ध्यान

July 8, 2025
एएआईबी ने एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, हादसे की वजह का खुलासा नहीं

एएआईबी ने एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, हादसे की वजह का खुलासा नहीं

July 8, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4179361
Views Today : 6569

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved