मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में दर्शन करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन हेलीपेड पर उतरे यहां से वह कार द्वारा धोली प्याऊ के रेलवे मैदान पर चल रहे ब्रजरज उत्सव मेले में पहुंचे। वहा उनका स्वागत सांसद हेमामालिनी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शेलजा कांत मिश्रा कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह पूर्व सांसद तेजवीर सिंह आदि द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि प्रधानमंत्री का हेलीपैड कहां पर बना है तो उनको बताया कि कैंटोनमेंट एरिया में उनके लिए हेलीपेड बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने उन्हें बुकलेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने समूचे मैदान में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ से गृह सचिव संजय प्रसाद भी आए हैं। मैदान में भ्रमण दौरान जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने योगी को 23 नवम्बर को प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया।