( राजपथ मथुरा ब्यूरो/मनोज वार्ष्णेय )
राया । कस्वा राया के गोपालबाग में लगे आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड में मृतको की संख्या 9 पर पहुंच गयी है। शुक्रवार की सायं झुलसे 18 वर्षीय लखन पुत्र सरनाम निवासी बबनई थाना मुरसान और आज सुबह 10 वर्षीय खुशी पुत्री वीरेंद्र कुशवाह निवासी गोपालबाग राया की उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी का उपचार सफदरगंज अस्पताल दिल्ली में चल रहा था। म्रतक खुशी का शव आज राया आने पर घर मे कोहराम मच गया। वही उसके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।
बताया गया पिता वीरेंद्र के दो पुत्रियां तनिष्का एक पुत्र विवेक था। खुशी को वीरेंद्र ने अपने भाई से गोद लिया था। बताते चले दिवाली के दिन आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड हादसे में करीब दो दर्जन पटाखों की दुकानें लगी थी। अचानक एक दुकान में हादसा होने के बाद आधा दर्जन से अधिक जलकर राख हो गयी थी। वही 13 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए थे। इस अग्निकांड में घर के घर तबाह हो गए है। प्रसाशन द्वारा म्रतक परिजनों को आपदा राहत कोष द्वारा चार- चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बताया जाता है कि एक और झुलसे हुये व्यक्ति की प्राईवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसमें अब तक मरने वालों की संख्या 9 पर पहुच गयी है।
आधा दर्जन घायल निजी अस्पतालों में करा रहे है उपचार
दिवाली के दिन गोपालबाग में आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड में आधा दर्जन घायल महिलाएं पुरुष व बच्चे निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे है। जिनमे 18 वर्षीय रश्मि, 24 वर्षीय राजू, 25 वर्षीय नितेश, 45 वर्षीय अनिता देवी, 8 वर्षीय चंचल, 6 वर्षीय भोला का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।