अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में ई-बस सेवा चालू किए जाने के क्रम में अलीगढ़ शहर वासियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 25 बसों की सौगात जल्द मिलने जा रही है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अलीगढ़ में ई बस सेवा जल्द से जल्द शुरू किए जाने की कवायद को ध्यान में रखते हुए एलमपुर स्थित नगर निगम भूमि गाटा संख्या 321 व 322 में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और समीक्षा की।
मौके पर सीएनडीएस बेस्ट जल निगम की निर्माण टीम व लेबर के मौजूद ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर परियोजना अधिकारी को कड़े निर्देश दिए। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना ई बस सेवा जल्द ही अलीगढ़ में जमीनी रूप लेने जा रही हैं पहले चरण में मुख्यमंत्री द्वारा 25 बसों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया शासन द्वारा ई बसों के संचालन व चार्जिंग स्टेंशन निर्माण हेतु नामित कार्यदाई संस्था सीएनडीएस जल निगम को नगर निगम द्वारा चार्जिंग स्टेशन बनाने हेतु अपनी एलमपुर स्थित गाटा संख्या 321 व 322 दी गयी है तथा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए अवस्थापना निधि से 4 करोड़ 32 लाख की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
अलीगढ में ये सेवा प्रारम्भ होने से निश्चित रूप से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के चलन से पर्यावरण व ईंधन की खपत को कम करने के साथ साथ देश की आर्थिक व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने में कारगर साबित होगा। निरीक्षण में निगम के मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर मीडिया सहायक अहसन रब आदि मौजूद थे।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.