मथुरा। जनपद में एडमिशन और रोजगार को लेकर युवा वर्ग खासकर छात्रों पर हो रहे अत्याचारों से आक्रोशित समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना के उपरांत नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के निर्देश पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर के नेतत्व में जिला कलेक्ट्रेट स्थित बरगद के पेड़ के नीचे समाजवादी छात्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने छात्रों पर हो रहे अत्याचार और रोजगार एडमिशन शुल्क फीस माफी को लेकर धरना दिया एवं जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव चौधरी मानसिंह प्रधान नकुल सिंह राजावत प्रदेश सचिव जिला प्रवक्ता राजेन्द्र फेरारी भरत उपाध्याय जुनेद खान धीरज पचौरी राजू पंडित शाहरुख खान अर्जुन सिंह शाहिद अल्वी अंकित वार्ष्णेय कृष्षकुमार कान्हा परिहार पिंटू परिहार भूपेन्द्र परिहार प्रियांशु रावत विपिन परिहार प्रेम सिंह अमित कुमार धीरेन्द्र कुमार अशोक यादव अरुण ठाकुर शिवा ठाकुर तरुण ठाकुर रवि ठाकुर रिंकू ठाकुर सनी ठाकुर लखन ठाकुर हरीश ठाकुर आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।