मथुरा। जनता की बेहद मांग और मथुरा-वृंदावन में वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या को लेकर मथुरा में बुधवार से बंदर पकड़ो अभियान प्रारंभ हो गया है। निगम ने बीते सप्ताह इस का टेंडर खोला था।
आज ठेकेदार के कर्मचारियों ने बंदर पकड़ने शुरू कर दिए । मथुरा वृंदावन से पकड़े जाने वाले बंदर बीहड़ में छोड़े जाने की प्लानिंग है। नगर निगम द्वारा उठाए गए टेंडर के ठेकेदार के कर्मचारियों ने बड़े-बड़े पिंजड़ों में लगभग 85 छोटे-बड़े बंदरों को पकड़ा है। सुबह प्रारंभ हुआ यह अभियान साय 6 बजे तक चलेगा। मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार अभियान निरंतर चलेगा।