उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: विशम्भर प्रसाद निषाद
मथुरा। सोमवार को सपा जिला कार्यालय पर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानंन्द गिरी महाराज व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि आगामी चुनाव के लिए एकजुट हो जाए।
कार्यालय पर महामंडलेश्वर सत्यात्मानंद गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने यमुना गंगा शुद्धिकरण का जो वादा किया गया था वह केवल एक छलावा मात्र था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र नौजवान महिलाओ का उत्पीड़न हो रहा है सरकार द्वारा किये गये रोज़गार के वादे केवल झूठ मात्र है। भाजपा सरकार गरीबों को राशन के नाम पर 60 रुपये का राशन और 150 का फोटो लगा हुआ थैला दे रही है यह गरीबों के साथ धोखा कर रही है।
2022 के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि ने कहा “आज जनता बेरोजगारी महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह से परेशान है भाजपा सरकार सिर्फ समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यो का उद्घाटन कर रही है। उनके द्वारा जनपद मथुरा में किसी ज्वलंत मुद्दे जैसे महंगाई यमुना शुद्धिकरण नगर निगम क्षेत्र में सड़कों को सीवर के नाम पर तोड़ा जा रहा है और बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है एसटीपी बंद है शहर का गंदा पानी यमुना में गिर रहा हैं।
इस अवसर पर शिव कुमार यादव ध्रुव पांचाल महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी छात्रसभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर डा. अमर सिंह यादव रमेश चंद्र कुशवाहा धर्मेद्र सिंह ठाकुर छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित बल्देव विधानसभा पीतम्बर पाण्डे मांट विधानसभा अध्यक्ष अरविंद ठाकुर गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश प्रधान गोल्डी गौतम भरत उपाध्याय राज पाण्डेय राजेन्द्र फेरारी प्रहलाद यादव देवकीनंदन कश्यप ओमबीर चौधरी हीरालाल निषाद नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।