मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम में भाजपा पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज की जेठानी भगवती देवी के आकस्मिक निधन पर भाजपा पार्षदों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी पार्षद और भाजपा नेता कुंजबिहारी भारद्वाज के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर नगर आयुक्त ने ढांढस बंधाया और भगवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आवास पर रहे नगर आयुक्त के साथ पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह नीरज वशिष्ठ ठाकुर तेजवीर सिंह ब्रजेश खरे राकेश भाटिया चौधरी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।