मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय में अपनी ही साथी कर्मचारी से अभद्रता और अश्लील हरकतें करने वाले लिपिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने चरित्र पंजिका में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
निगम कार्यालय के रिकार्ड रूम में तैनात लिपिक बृजलाल सैनी पर इसी विभाग में कार्यरत महिला चपरासी से 4 अगस्त को अश्लील हरकत आदि करने का लिखित में आरोप लगा था जिसकी सहायक नगर आयुक्त ने जांच की थी उसमे श्री सैनी के खिलाफ आंशिक आरोप सही पाए गए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ब्रज लाल सैनी की वेतन वृद्धि अस्थाई तौर पर रोकते हुए चरित्र पंजिका में विषेश प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करा दी है। इसके अलावा उनको कड़ी चेतावनी भी दी गई है।