मथुरा। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता पंडित जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर गुरूवार को जनपद में कई स्थानों पर साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार पुलिस उत्पीड़न किसान मजदूर नौजवान तथा आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमों के खिलाफ लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरोध में मथुरा शहर में साइकिल यात्रा का शुभारंभ डीग गेट से किया गया साइकिल यात्रा के प्रभारी एमएलसी डॉ संजय लाठर ने झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद एड. सपा नेता अनिल अग्रवाल जागेश्वर यादव राजाराम शर्मा युवा अध्यक्ष मुन्ना मलिक चौधरी सईद प्रह्लाद यादव ने किया। सपाई लाल टोपी व पटके पहनकर साइकिलों पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तथा अखिलेश यादव जिंदाबाद के करते हुए चल रहे थे। सपाइयों के साथ साथ स्थानीय नागरिक भी साइकिल यात्रा में शामिल रहे साइकिल यात्रा डीग गेट से आरंभ होकर भरतपुर गेट होली गेट सदर डैंपियर नगर नया बस अड्डा कृष्णा नगर मंडी चौराहा से होते हुए सोंख रोड पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर प्रभारी एमएलसी डॉ संजय लाठर ने कहा पंडित जनेश्वर मिश्र ने सदैव अन्याय शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी भाजपा सरकार में समाज के प्रत्येक वर्ग का शोषण किया जा रहा है बेरोजगारी नए युवाओं का भविष्य अंधकार में कर दिया है महंगाई चरम पर है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है सरकार लाठी व गोली के दम पर जनता की आवाज दबाना चाहती है लोकतंत्र का गला घोंट दिया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार ने सभी के हितों के लिए कार्य किया तथा विकास कार्य कराए भाजपा के काले कारनामों का अंत 2022 में हो जाएगा जनता सबक सिखा देगी। युवा के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा व पूर्व अध्यक्ष राजन रिजवी व समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सतीश पटेल गुड्डू खान ने कहा कि सरकार चारों ओर से फैल है प्रदेश में जंगलराज कायम है।
साइकिल यात्रा में राजेश कंडेरे रमेश कुशवाहा अरुण दीक्षित रवि यादव रितु गोयल श्याम मुरारी चौहान भूरा शेख मुरारी लाल कटारा देवेश यादव अमित यादव राजू यादव शबाना खान अनु कुरैशी मुनव्वर हुसैन देवेंद्र आरिफ कुरैशी आशिक खान रघुराज यादव संजय फारुकी कमरुद्दीन मलिक साबिर उस्मानी शाहरुख उस्मानी संदीप दिवाकर अशोक शर्मा पिंटू शैली खान पार्षद जाकिर कुरेशी पार्षद अब्दुल मलिक मनोज गोयल रामकिशन शर्मा लोकेंद्र चौधरी इमरान फारुकी राजेंद्र पटेल मान सिंह पटेल जीतू सुमित आशीष अग्रवाल वकील फारुकी नुन्ना मेंबर जुल्फिकार अली यूनिस गोविंद धनगर पवन चौधरी आरिफ खान कुर्बान मलिक अजलान अजलान वारसी मनीष आजाद चरण सिंह गुर्जर राजेंद्र सिंह राजपूत इरफान कुरैशी टीकम सिंह राहुल कुलदीप गौतम धर्मेन्द्र महावर टीकम सिंह गोविन्द बघेल अशोक पटेल कोमल रासबिहारी उपाध्यय होतीलाल शर्मा राजेश कंडेरे शेरा यादव भागचंद शर्मा धनीराम बलराम किशन वीरी सिंह मोहित यादव किशनवीर सिंह अवधेश शर्मा दामोदर मुनेश दरव सिंह आरिफ खान धांसू भाईआदि उपस्थित रहे।