मथुरा। यमुना शुद्दिकरण को लेकर सांसद हेमामालिनी के ब्यानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्व धर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी का कहना है कि चुनावी साल में यमुना नदी को कैसे शुद्ध करवा पाएंगी । विश्व धर्म रक्षक दल ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को कई पत्र लिखे उनका लिखित जबाब भी प्राप्त हो चुका है।
दल अब तक यमुना शुद्दिकरण को लेकर 560 से ऊपर पत्र स्थानीय अधिकारियों से लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को सेकड़ो पत्र लिख चुका है मगर अफसोस हैं कि 7 साल बीत जाने के बाद भी यमुना के घाटो पर आज तक कोई कार्य नही हो रहा है। सरकार नमामि गंगे के तहत 500 करोड़ भी खर्च कर चुकी हैं उसके बाद भी यमुना की हालत जस की तस बनी हुई हैं। विगत वर्षो में भी यमुना भक्तों ने तमाम आंदोलन किये लगता हैं सरकार की यमुना नदी को निर्मल बनाने हेतु इच्छा शक्ति की कमी हैं।
विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी का आरोप है कि अब चुनावी साल में यमुना भक्तों को गुमराह कर रही केंद्र एवं राज्य सरकारों ने यमुना शुद्धिकरण हेतु जिन सीवर ट्रीटमेंट योजनाओं पर धन खर्च किया है सफाई के नाम पर अरबो रूपये खर्च कर धन का दुरुपयोग किया जा रहा हैं यमुना जल तो स्वत: अपने आप में अमृत हैं उसे ट्रीटमेंट की कोई आवश्यकता नही है। सरकार को गंदे नालों के प्रदूषित जल को अन्यत्र प्रयोग करने की योजना बना कर यमुना नदी के जल को बिना रोक टोक के बहने दिया जाना चाहिए जिससे जनता को पेयजलापूर्ति शुद्ध जल से हो सके सरकार को बाढ़ के जल को संचय करने की नीति अपनाते हुए झीलों का निर्माण कर बाढ़ के जल को एकत्रित कर गर्मियों में उपयोग में लाना चाहिए ।