मथुरा। शुक्रवार को सांय सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान एवं ब्रह्म भारती पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकूट मसानी पर आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लिए कुछ अलग काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की श्रंखला में सर्व प्रथम 101 वृद्ध जनों का सम्मान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 31 डॉक्टर, 31 विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे विप्र 51 युवा बंधु 12 विप्र कलाकार सहित 225 विप्रो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा विप्रो को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा कोरोना से बचाव के दवाई के साथ-साथ अनेक उपस्थित जनों ने घरेलू उपाय बताएं। ललित स्वामी एंड पार्टी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों से मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी मध्य राधा कृष्ण स्वरूप को बैठाकर उपस्थित सभी विप्रो ने राधा कृष्ण से फूलों की होली खेली। होली के रसिया के गीत पर राधाकृष्ण सहित समस्त उपस्थित विप्र झूम झूम के नाचने लगे मध्य प्रदेश वन से पधारे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सुरेश चंद्र शर्मा आदि द्वारा मंत्री जी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम भागवताचार्य राजा बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान परशुराम भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय महंत पी डी आचार्य के चित्रपट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा संत राजा बाबा संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
पंडित शशांक पाठक एवं सहयोगी जनों द्वारा गणेश वंदना सरस्वती वंदना की गई महंत दिवाकर आचार्य द्वारा संस्थान का परिचय कराया गया। के सी गौड़ एड. द्वारा हास्य काव्य रचना प्रस्तुत की गई जिसको सुनकर प्रफुल्लित हो उठे।
समारोह में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के साथ पर्यावरण और यातायात के क्षेत्र में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्था के संस्थापक / प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को ब्राह्मण शिरोमणि उपाधि देकर सम्मानित किया गया l समिति के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा मथुरा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित कुलदीप शास्त्री विनोद पांडे चंद्र प्रकाश पांडे सुनीता उपाध्याय विनोद कुमार शर्मा श्याम शर्मा श्रीमती जमुना शर्मा शिवम अग्निहोत्री को संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण शर्मा राजनारायण गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया।
संचालन दीपक गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिंद्र दत्त आचार्य सुरेंद्र कुमार मुकुट वाला पंकज शर्मा राज नारायण विवेक प्रेमी कृष्ण कुमार दीक्षित इंजीनियर राजकुमार शर्मा जय प्रकाश मैथिल राधा बिहारी गोस्वामी राम नरेश गौतम शोभाराम शर्मा पीपी शर्मा मुकुट मणि शर्मा रामगोपाल शर्मा अशोक शर्मा विजय शर्मा कुशल पाल शर्मा आचार्य बृजेंद्र नागर जय शर्मा घनश्याम हरियाणा विजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।