मथुरा। भारतीय जनता पार्टी आज 6 अप्रैल को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। पूरे मथुरा जिले में इस अवसर पर उत्सव का माहौल है। स्थापना दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार भी पूरे जिले के प्रत्येक बूथों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी बूथों पर कल 7 अप्रैल को झंडा फहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इससे पहले पार्टी जनसंघ के रूप में कार्य कर रही थी। आज भाजपा देश की एक प्रमुख और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा की औपचारिक स्थापना 1980 में हुई हो लेकिन इसकी नींव आज़ादी के तुरंत बाद 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी।
महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केवल दो सीटें ही मिली थीं। वहीं से पार्टी का संघर्ष शुरू हुआ जो आज इसे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना चुकी है। भाजपा ने लगातार तीन बार केंद्र में सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को आगे बढ़ाने में कल्याण सिंह जैसे वरिष्ठ नेता की अहम भूमिका रही।
प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह एम एल सी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह नगर निगम मेयर विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री रवि कांत गर्ग मुकेश खंडेलवाल जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी निरंजन सिंह धनगर हीरा सिंह कुंतल भगत सिंह जादौन घनश्याम लोधी चेतन स्वरूप पाराशर प्रमोद बंसल देवेंद्र शर्मा संजय शर्मा कुञ्ज बिहारी चतुर्वेदी तरुण सैनी नरेंद्र गौतम श्याम शर्मा जितेंद्र वार्ष्णेय पूजा चौधरी राम किशन पाठक हरिओम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन सत्यपाल चौधरी ने किया।