रीड अलोंग ऐप में बच्चे पढ़ते हैं कहानियां,मिलते हैं स्टार
मथुरा। प्राथमिक विद्यालय बाद के दो बच्चों ने ई पाठशाला के तहत रीड अलोंग ऐप पर अच्छी पढ़ाई कर एक लाख से अधिक स्टार लिए हैं। इसमें कहानियां पढ़ाई जाती हैं। बच्चे इसको पढ़ते हैं।
शासन के निर्देश पर ई पाठशाला संचालित हो रही है। जिन बच्चों के परिजनों पर एंंड्रॉयड मोबाइल हैं उनके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय बाद में कक्षा एक की छात्रा पलक ने ऐप के माध्यम से पढ़ाई कर सवा लाख स्टार एवं कक्षा दो के छात्र प्रिंस ने एक लाख से अधिक स्टार प्राप्त किए। जितनी अधिक पढ़ाई बच्चे करेंगे उतने अधिक स्टार उनको मिलते हैं। अन्य बच्चों को भी हजारों स्टार मिले हैं।
प्रधानाध्यापिका नीरज मथुरिया ने यह जानकारी दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव तथा एसआरजी रंजना द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनोज रावत ने उक्त ऐप बच्चों के लिए लाभदायक है। इसके माध्यम से बच्चों की भाषा पर पकड़ बनती है।