– शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा व प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजबीर सिंह ने लिया भाग
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुकुंद उत्सव डैंपियर नगर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने भगवान से श्री मोदी जी की दीर्घायु की कामना की। सभी ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया।
शिविर में सर्वप्रथम ब्लड डोनेट प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन चौधरी हिंडोल ने भी रक्तदान किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल राजू यादव महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एड महामंत्री दिनेश चौधरी हरीवल्लभ सिंह धीरज शर्मा तेजवीर सिंह गोविंद शर्मा लोकेश निषाद राहुल राजावत शशांक शर्मा पुष्पेंद्र सिकरवार कुलदीप पाठक अभय रावत जयंत पाल कान्हा शर्मा हरेंद्र सिंह तरकर राहुल गोयल आदित्य आहूजा रवि शर्मा मृदुल चतुर्वेदी धीरेंद्र प्रताप सिंह होरी लाल देवेंद्र उपाध्याय गौरव कौशिक निखिल गर्ग प्रशांत चतुर्वेदी प्रदीप शर्मा सागर शर्मा महेंद्र प्रताप ओंकार सिंहआदि मौजूद रहे। शिविर में 71 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।